राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: टी.एस. सिंह देव ने संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: टी.एस. सिंह देव ने संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

samacharvani.com
0

 राजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: टी.एस. सिंह देव ने संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान...



अंबिकापुर। राजपुर 

(समाचारवाणी) 

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव का बलरामपुर जिले के राजपुर आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। राजपुर मंडी प्रांगण में आयोजित बूथ, पंचायत, जोन, सेक्टर एवं मंडल समिति कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से





आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने जोन, सेक्टर, मंडल, पंचायत एवं पोलिंग बूथ अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी रणनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं बुजुर्गों का शॉल एवं श्रीफल भेंट करसम्मानित किया ।




 वहीं बूथ, मंडल, जोन, सेक्टर एवं पंचायत समिति के पदाधिकारियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके संगठनात्मक योगदान का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, जिले के प्रभारी शफ़ी अहमद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, के.पी. सिंह देव, जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला लघु वनोपज संघ अध्यक्ष लालसाय मिंज, ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़ विजय पैकरा, ब्लॉक अध्यक्ष चांदो अब्दुला खान, ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथनगर अश्विनी, ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर नीरज तिवारी, डॉ. बी एन द्विवेदी, सत्येंद्र पाण्डेय, सुरेश सोनी, श्रीमति जीतनी देवी, श्रीमती बिंदु तिवारी, खोरेन खलखो श्रीमती लक्ष्मी सोनी विकास अंबष्ट, प्रमोद ठाकुर, ब्रजेश मिश्रा, सुनील करकेटा, पी.एन. विश्वास, रामप्रसाद,मुमताज सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)