अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
26 जुलाई कारगिल विजय दिवस एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सयुंक्त कार्यक्रम को भाजपा जिला झुग्गी- झोपड़ी प्रकोष्ठ सरगुजा के द्वारा हर्षपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत और अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता और एल्डरमैन पार्षद आदरणीय करता राम भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत सिंह 'शालू' प्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारणी सदस्य दीपक गर्ग,श्याम गुप्ता,पप्पू महिला मोर्चा की जिला के अध्यक्ष प्रियंका चौबे, और मन की बात के सत्कार अतिथि के रूप में डॉ अनिल तिवारी और अन्य अतिथियों ने सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुये शहीदों को स्मरण किया उन्होंने कहा कि 26जुलाई कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री जी के मन की बात का संवाद कार्यक्रम दोनों की तिथि एक ही है ऐसा अवसर बहुत कम बार आता है हमे अमर शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद रखना होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके कुर्बानी को बताना होगा साथ ही प्रधानमंत्री मंत्री जी के मन की बात जो देश वासियों के लिए प्रेरणा देने वाली होती है उनके संदेश को भी आत्मसात करना होगा।
भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की प्रत्येक हिंदुस्तानियों को आज के दिन का गर्व है कि हमने आज ही के दिन कारगिल युद्ध जीता था और भारतवर्ष का तिरंगा कारगिल के चोटी पर फहराया था यह दिनऔर क्षण काफी खुशी प्रदान करने वाला है और सभी हिंदुस्तानियों को जो हमारे वीर शहीदों को नमन करने का दिन है
भाजपा जिला संयोजक रविन्द्र गुप्त 'भारती' ने शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश के सीमा में जो हमारे सैनिकअपना घर परिवार छोड़ कर रात-दिन सुरक्षा दे रहे है जिन के वजह से पूरा देश सुरक्षित है उन्हें सब से पहले स्मरण करना होगा यही उन शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है साथ ही प्रधानमंत्री जी के मन की बात के कार्यक्रम के प्रत्येक एपिसोड में कुछ ना कुछ संदेश देने वाला होता हैं स्वास्थ्य शिक्षा साहित्य पर्यावरण से संबंधित विषयों के बारे में अनेक जानकारी देशवासियों को प्रेरणा स्वरूप मिलती है इसलिए सभी को मिलजुल कर इस कार्यक्रम को व्यापक रूप से सुनना चाहिए और और अनुसरण करना चाहिए।
वरिष्ठ भाजपा नेता और एल्डरमैन पार्षद करता राम गुप्ता एवं और पार्षद और mic सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की जिला की महामंत्री प्रियंका चौबे ने भी संबोधित करते हुए कहा की शहीदों के बलिदान को हमेशा स्मरण किया जाना चाहिए और प्रधानमंत्री जी के मन की बात का संवाद समाज के सभी वर्गो के लिए प्रेरणा संदेश एवं ऊर्जा देता है सभी को संगठित और एकजुट होकर सुनना चाहिए।
मन के बात संवाद और श्रवण कार्यक्रम के सत्कार अतिथि डॉ अनिल तिवारी ने अपने उद्बोधन में स्वच्छता पर्यावरण एवं कुटीर उद्योग एवं गौ पालन से संबंधित बातों को रखा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य दीपक गर्ग ने किया। कार्यक्रम का आभार पूर्व पार्षद श्रीमती कौशल्या यादव ने किया।
करके में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत भाजपा जिला महामंत्री अरुणा सिंह प्रदेश कार्यकारिणी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ दीपक गर्ग, श्याम गुप्ता युवा मोर्चा के जिला के अध्यक्ष निशांत सिंह शालू, मन की बात के सत्कार अतिथि अनिल तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एल्डरमैन पार्षद करता राम गुप्ता, भाजपा झुग्गी झोपड़ी जिला संयोजक रविंद्र गुप्त 'भारती' पार्षद, एवं एमआईसी सदस्य अनीता रविंद्र गुप्त भारती, रविकांत उरांव,भाजपा जिला महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका चौबे, पूर्व पार्षद श्रीमती कौशल्या यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा यादव, निर्भय सिंह ,राजकुमार सिंह, शिव गुप्ता, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती यादव, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, श्रीमती हेमा कसारी, अनिल तिवारी जी चंद्र सेन तिवारी, प्रभु नारायण सिंह खैरवार,जगदीश जायसवाल,जय सिंह श्रीमती सावित्री राजवाड़े,श्रीमती ललिता दास,श्रीमती रीमा सोनकर,, संजय सोनकर,कामेश्वर धीवर मूंछपाल, प्रदीप गोस्वामी,शंकर दिव्यांशु अग्रहरि एवं आम जनता के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया।







