राजपुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
आज जिला बलरामपुर मुख्यालय में कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर पशु विभाग, नगर पालिका परिषद, पुलिस विभाग एवं रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त टीम द्वारा आवारा पशुओं का सफल रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर सुरभि गौधाम-बासेन भेजा गया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अभियान में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पशुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया। रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन ने इस जनहित एवं गौ-सेवा अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
रक्षा वेलफेयर फाउंडेशन जिला प्रशासन तथा माननीय कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी का हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके मार्गदर्शन एवं निर्देश पर यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
साथ ही आम नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि सड़क पर आवारा पशु दिखाई दें, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग अथवा संस्था को दें, ताकि समय पर उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर उचित स्थान पर पहुंचाया जा सके।एवं सभी पशु पालको से अपील की जाती हैं की अपने पशुओ को खुला ना छोड़े।




