सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय रेलमंत्री से अंबिकापुर रायपुर इंटरसिटी ट्रेन चलाने सहित रखी प्रमुख मांगे, सौंपा मांग पत्र

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय रेलमंत्री से अंबिकापुर रायपुर इंटरसिटी ट्रेन चलाने सहित रखी प्रमुख मांगे, सौंपा मांग पत्र

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

आज सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट कर सरगुजा संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार एवं जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों से अवगत कराया।

इस अवसर पर इन्होंने सरगुजा संभाग की दो प्रमुख मांगों का मांगपत्र सौंपा, जिसमे अंबिकापुर–रायपुर के मध्य दैनिक सीधी इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रारंभ किए जाने की मांग प्रमुख है।इससे सरगुजा,सूरजपुर बलरामपुर, कोरिया, एमसीबी,एवं जशपुर सहित पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं सुविधाजनक रेल सेवा मिल सके। ज्ञातव्य है कि सरगुजा सांसद ने इससे पूर्व भी एसइसीएल मुख्यालयबिलासपुर, रेल मंत्रालय नई दिल्ली में सरगुजा रेल सेवा विस्तार एवं अंबिकापुर प्लेटफार्म सुविधा बढ़ाने की लगातार पहल की है।



सरगुजा सांसदने कहा कि साथ ही ट्रेन संख्या 22407/22408 (अंबिकापुर–नई दिल्ली एक्सप्रेस) का विश्रामपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव तथा सरगुजा, सूरजपुर एवं विश्रामपुर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए प्लेटफॉर्म एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि माननीय रेल मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सरगुजा संसदीय क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु मेरा सतत प्रयास निरंतर जारी रहेगा।



(Samachar Vani news ambikapur) 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)