बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर अंतर्गत ग्राम भेलवाडीह स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जिले में वानिकी को बढ़ावा देने सबके समन्वित प्रयास पर बल देते हुए पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।
बलरामपुर डीएफओ श्री आलोक वाजपेई ने वन विभाग द्वारा पूरे जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देकर आम जनों के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण हेतु आगे बढ़ने की अपील की।जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल ने पौधारोपण करते हुए जन समुदाय को जंगल एवं पर्यावरण बचाने,प्रकृति रक्षा के साथ अपने घरों के आसपास पौधे लगाने का संदेश दिया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पौधे लगाते हुए जिले वासियों को वन संरक्षण, जल संरक्षण,पर्यावरण सुरक्षा में योगदान देने को प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम जी, श्रीमती पुष्पा नेताम, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल, कलेक्टर बलरामपुर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर,श्री कृष्णा गुप्ता ,श्रीमती हीरामुनी निकुंज , श्री गोपाल कृष्ण मिश्रा, जिला वन मंडलाधिकारी श्री आलोक बाजपेयी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









