ब्रह्मकुमारीज के 'नशा मुक्ति अभियान' के शुरुआती 6 दिनों में 62,000 से अधिक लोगों ने सरगुजा संभाग में ली नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा

ब्रह्मकुमारीज के 'नशा मुक्ति अभियान' के शुरुआती 6 दिनों में 62,000 से अधिक लोगों ने सरगुजा संभाग में ली नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा

samacharvani.com
0


  • ब्रह्मकुमारीज के 'नशा मुक्ति अभियान' के शुरुआती 6 दिनों में 62,000 से अधिक लोगों ने सरगुजा संभाग में ली नशा छोड़ने की प्रतिज्ञा
  • पूरे भारत में अभी तक एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने किया नशामुक्ति की प्रतिज्ञा



अंबिकापुर

(समाचारवाणी) 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में 6 अगस्त से 20 अगस्त तक संचालित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी '10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' को सरगुजा संभाग में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। अभियान के शुरुआती 6 दिनों के भीतर ही विभिन्न विद्यालयों छात्र-छात्राओं,महाविद्यालयों के विद्यार्थियों,  विभिन्न संस्थानों,युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की संकल्पबद्ध प्रतिज्ञा ली है।

अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक कुल तिरसठ हजार लोगों ने नशा मुक्ति का संकल्प उठाया है।कार्यक्रमों के दौरान ब्रह्माकुमारीज  के वक्ताओं ने युवाओं को नशे से होने वाले शारीरिक,मानसिक , सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक किया। 



राजयोग ध्यान और आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से व्यसन मुक्त जीवन जीने की सरल विधियां भी बताई गईं।संस्था के सरगुजा संभाग प्रभारी बी के विद्या बहन की ओर से बताया गया कि यह अभियान 20 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाकर एक स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि अभी तक पूरे भारत में कुल एक करोड़ तेरह हजार तीन सौ अठहत्तर लोगों ने अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति की प्रतिज्ञा की है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)