संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं

संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं

samacharvani.com
0

  •  संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्रीमति चंदन संजय त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण
  • स्वतंत्रता दिवस पर दी शुभकामनाएं



बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम ध्वजारोहण से पूर्व अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया।  तत्पश्चात कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का गायन किया तथा भारत माता की जय व स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाये। इसके उपरांत कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कार्यालय परिसर केन्द्र  स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने सभाकक्ष में देशभक्ति गीतों की मनोरम प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल, श्री आर. एन. पांडेय, श्री चेतन बोरघरिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


(Samachar vani news. ambikapur) 












श्री चिंतामणि महाराज, सांसद, सरगुजा 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)