कैलाश गुफ़ा कांवर यात्रा में नव जागरूक सेवा समिति द्वारा भंडारा का हुआ आयोजन

कैलाश गुफ़ा कांवर यात्रा में नव जागरूक सेवा समिति द्वारा भंडारा का हुआ आयोजन

samacharvani.com
0

 


अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 सावन के पवित्र माह में शिव भगवान शिव के उपासक श्रद्धालु सरगुजा वासी बड़ी संख्या में शंकर घाट अंबिकापुर से जल लेकर कांवड़ यात्रा करते हुए कैलाश गुफा स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं यहां मौजूद प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं।

 इस दौरान अंबिकापुर कैलाश शंकर घाट से कैलाश गुफा तक मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भंडारा एवं कांवड़ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जाती हैं.

22 वर्षों से अनवरत कैलाश गुफा जा रहे कांवरियो के लिए बतौली मार्ग के बेलकोटा में नव जागरूक सेवा समिति, छत्रपति शिवाजी चौक , गुदरी बाजार अंबिकापुर द्वारा  भंडारा का आयोजन किया जाता है। आज नव जागरूक सेवा समिति छत्रपति शिवाजी चौक गुदरी बाजार अंबिकापुर द्वारा भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और समिति सदस्यों द्वारा कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई।

शिवभक्त सेवा कार्यक्रम में किशोर सिंह बघेल,निलेश सिंह, (निलु), शैलेन्द्र वर्मा, जयेश वर्मा, रवि सिंह, जय प्रताप ,विरेन्द्र शर्मा, तारकेश गुप्ता, मदन पाठक, राजा विश्वकर्मा, राजा सिंह अजय शर्मा, अमन शर्मा,मोनु वर्मा,शैलेश ठाकुर,      अभिमन्यु,सुशील पाठक,हिरा यादव,तुषार राय,राजेश,श्री  नेहरु ,अविनाश सिंह, गोलु गोस्वामी,भुरा सिंह,गोल्डी सिंह शामिल रहे।







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)