शिक्षकों की टेट मुक्ति रैली होगी कल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में शिक्षक भरेंगे हुंकार

शिक्षकों की टेट मुक्ति रैली होगी कल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में शिक्षक भरेंगे हुंकार

samacharvani.com
0

 शिक्षकों की टेट मुक्ति रैली होगी कल, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आव्हान पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में शिक्षक भरेंगे हुंकार..



 बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

 छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों के अधिकारों,सेवा सुरक्षा तथा पदोन्नति में टीईटी की बाध्यता समाप्त करने सहित अन्य माँगो को लेकर 25 अगस्त को जिला मुख्यालय बलरामपुर के बुधवार बाजार परिसर में धरना प्रदर्शन और महारैली का आयोजन किया जाएगा।  

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिले के समस्त विकासखण्डों से हजारों शिक्षक/शिक्षिका अपनी माँगों के समर्थन में बलरामपुर पहुंचेंगे। प्रदेश के LB संवर्ग के तीन प्रमुख संगठन छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, शालेय शिक्षक संघ और प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने एकजुट होकर इस साझा मोर्चा का गठन किया है। तय रणनीति के अनुसार 25 अगस्त को जिले के सभी विकासखंडों के शिक्षक बुधवारी बाजार बलरामपुर में सुबह 11 बजे तक एकत्र होकर पहले धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद शहर में विशाल टीईटी मुक्ति महारैली निकली जाएगी और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 

 प्रदेश सह संचालक ने जायज मांगो के समर्थन में महारैली और धरना प्रदर्शन में शामिल होने का किया आव्हान..

मोर्चा के प्रदेश सह संचालक हृषिकेश उपाध्याय एवं मणि प्रसाद यादव तथा जिला संचालक पवन सिंह सहित विकास खंड स्तरीय संचालक युवधन जायसवाल, श्याम गुप्ता,दीपक सिन्हा, सत्यप्रकाश यादव,विनोद यादव, अन्चल यादव सहित जिले के  समस्त पदाधिकारियों ने जिले के समस्त शिक्षकों से अपनी जायज मांगो के समर्थन में महारैली और धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आव्हान किया है।





इन मांगो के लिए आंदोलन

1.शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त की जाए। 

2.पुरानी सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन और अन्य सेवा लाभ प्रदान किया जाए।

3.वेतन विसंगति दूर करते हुए राज्य के शिक्षक संवर्ग को केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिया जाए।

4. 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षक हित में जरूरी सुधार किया जाए।  

5. सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के जरिए बीएड. कराया जाए।


     ( Samachar vani news desk ambikapur)

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)