अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत अंबिकापुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रदेश के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव, श्री अखिलेश सोनी,अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल सिंह मेजर, भाजपा नेता श्री आलोक दुबे,श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी ,श्री ललन प्रताप सिंह, श्री हरपाल भामरा सहित अनेक भाजपा नेता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश प्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।
पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर तिरंगा लहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को अपने घर में, प्रतिष्ठान में, कार्यालय में झंडा फहराने कहा।







