तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक - सामरी विधायक, उद्देश्यवरी पैकरा

तिरंगा यात्रा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक - सामरी विधायक, उद्देश्यवरी पैकरा

samacharvani.com
0





राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

 राजपुर में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा पर नागरिकों एवं स्कूली बच्चों महिलाओं से देशहित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने गांव-गांव में तिरंगे के सम्मान के साथ आजादी पर्व में शामिल होने की अपील की। इन्होंने अंचल की महिला जनप्रतिनिधियों को 80 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव-गांव में आजादी का संदेश देते हुए आपसी एकता और सद्भाव के साथ राष्ट्रीय हित में आगे बढ़ने का को प्रेरित किया। तिरंगा यात्रा के संकल्प में इन्होंने राजपुर के हाई स्कूल ग्राउंड में उपस्थित जनों को संबोधित करने के साथ जनप्रतिनिधि, नागरिकों के साथ कॉलेज ग्राउंड में पौधारोपण भी किया।






राज्य सरकार द्वारा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेशभर में लगभग 3 हजार स्थानों पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 11 अगस्त को दोपहर 1 बजे महुआपारा हाईस्कूल मैदान से सरगुजा पेट्रोल पंप तक सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों से पूरा नगर गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा में स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों की विशेष भागीदारी देखने को मिली। सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा ने राजपुर की महिला शक्ति को राष्ट्र हित में आगे बढ़ाने को प्रेरित किया और सभी महिला जनप्रतिनिधियों को तिरंगा यात्रा में शामिल होने पर बधाई दी।



 तिरंगा यात्रा में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्य्वरी पैकरा,जिला भाजपा महामंत्री संजय सिंह,जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्नालाल चौधरी, जनपद अध्यक्ष विनय भगत, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह, कमला प्रसाद, जगवंशी यादव अध्यक्ष ,नगर पंचायत के पार्षद, एल्डरमैन, मनोज बंसल, संतोष पाण्डेय, अनिल तिवारी,संतोष तिवारी, महामंत्री,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक,स्कूली बच्चे शामिल हुए।






कार्यक्रम में एसडीएम देवेंद्र प्रधान, जनपद पंचायत सीईओ संजय दुबे, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह, एबीईओ जतरू नागदेव, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

इस अवसर पर अधिकारियों ने नागरिकों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। बताया गया कि जिले में 15 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 अगस्त तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।तिरंगा यात्रा ने राजपुर में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के उत्साह का अनूठा संदेश दिया।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)