अंबिकापुर।शंकरगढ़
(समाचारवाणी)
सावन के अंतिम सोमवार को ग्राम पंचायत जगीमा में बहुत ही धुम धाम से नर्मदेश्वर शिव के अर्ध नारीश्वर स्वरुप की स्थापना किया गया।विगत दिनों जगीमा में सायकल वितरण कार्यक्रम में चर्चा करते हुए कांवड़ यात्रा की चर्चा निकल पड़ी।इम मौके में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव ने शिवभक्तों से कहा कि यहां भगवान शिव की स्थापना की तैयारियां कीजिये।कहने की देरी थी शिवभक्त में गज़ब का उत्साह देखते कों मिला और लोग भगवान विश्वकर्मा की तरह रातों रात मंदिर को आकार देने का काम किये, और आज सावन के अंतिम सोमवार को हजारों के संख्या में पूजा अर्चना कर स्थापना किया।
शंकरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव के पुनित कार्य के लिए क्षेत्र वासियों ने आभार जताया है। गांव वालों ने भव्य कांवड़ यात्रा उभका नदी से जगीमा शिव मंदिर तक निकाल कर भगवान शिव पर जलाभिषेक किए, जिसमें काफी संख्या में अंचलवासी महिलाएं शामिल हुईं। जगिमा, पटना, हर्राटोली बेलसर शिव मंदिर में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। हर- हर महादेव और ओम नमः शिवाय के उद्घोष के साथ शंकरगढ़ इलाके में शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेकर अपने आराध्य की स्तुति में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। हर्राटोली बेलसर के पुरातात्विक और ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार में शिव भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। शंकरगढ़ के युवा नेता अमिताभ सिंह देव ने बताया कि हर साल शिव भक्ति सावन के पवित्र माह में कांवड़ यात्रा के साथ भगवान शिव की आराधना में कई धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, और पूरा शंकरगढ़ इलाका शिव की भक्ति में लीन हो जाता है।





