अंबिकापुर।राजपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता का आज लंबी बीमारी के बाद अंबिकापुर संजीवनी चिकित्सालय में निधन हो गया।
निधन की खबर के बाद राजपुर,अंबिकापुर सहित इनके गृह ग्राम में शोक का माहौल निर्मित हो गया। उनके निधन उपरांत आज राजपुर एवं अंबिकापुर में परिजनों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजपुर सहित बलरामपुर के अनेक संगठनों ने दिवंगत अरविंद गुप्ता के असमय निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।अपने कार्यकाल के दौरान लोकप्रिय राजपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद गुप्ता ने अपने विशिष्ट कार्यकलापों से क्षेत्र, संस्थान सहित शिक्षा विभाग में अपनी अलग जगह बनाई थी।इससे पूर्व वे बरियों में व्याख्याता एवं राजपुर आत्मानंद विद्यालय में प्राचार्य के दायित्व को भी कुशलतापूर्वक संभाल चुके हैं। आज लंबी बीमारी के बाद उनके निधन की खबर पर परिजन अंबिकापुर नमनाकला प्रकाश नगर स्थित निवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।इनका अंतिम संस्कार अंबिकापुर में ही किया जा रहा है। कल सुबह 9 बजे कारमेल स्कूल के पीछे स्थित इनके निज निवास से शंकर घाट मुक्ति धाम के लिए शवयात्रा निकलेगी और सभी अंतिम संस्कार अंबिकापुर से ही सम्पूर्ण होंगे।



