आत्मनिर्भरता को उड़ान देगा अभिरुचि केंद्र,सेवा किटी की पहल का शुभारंभ; 22 अक्टूबर से पांच दिवसीय स्व-सज्जा प्रशिक्षण

आत्मनिर्भरता को उड़ान देगा अभिरुचि केंद्र,सेवा किटी की पहल का शुभारंभ; 22 अक्टूबर से पांच दिवसीय स्व-सज्जा प्रशिक्षण

samacharvani.com
0




अंबिकापुर

(समाचारवाणी) 

महिलाओं और बच्चों को हुनरमंद बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा किटी ने शहर में अभिरुचि केंद्रज शुरू किया है। महापौर मंजूषा भगत, एमआईसी सदस्य श्वेता गुप्ता और सुधा वर्मा सहित सेवा किटी की वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में केंद्र का शुभारंभ हुआ।



इस अवसर पर संस्थापिका वंदना दत्ता ने केंद्र के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि + वर्ष २०१९ से शहर की ६० सेवाभावी महिलाओं के सहयोग से जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। सेवा किटी ने वर्ष २०२२ में शहर के होटलों में भोजन की बबार्दी रोकने के लिए जागरूकता बोर्ड लगवाए थे। इस पहल की जानकारी देते हुए निगम को दिए गए आवेदन की प्रति भी महापौर को सौंपी गई।

सेवा किटी समूह सदस्यों ने नगर निगम से भी भोजन की बबार्दी रोकने के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया। महापौर मंजूषा भगत ने सेवा किटी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अभिरुचि केंद्र महिलाओं को नई चीजें सीखने, प्रतिभा निखारने और अपने हुनर को आजीविका से जोड़ने का अवसर देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि भोजन की बबार्दी रोकने के प्रयास का प्रस्ताव एमआईसी की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशिक्षणार्थियों के बनाए उत्पाद खरीदने की अपील भी की, ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।




एमआईसी सदस्य श्वेता गुप्ता ने कहा कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग के दौर में महिलाओं और बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। अभिरुचि केंद्र में प्रशिक्षण लेकर वे नया कौशल सीख सकेंगे और अपने लिए नए अवसर बना पाएंगे।

केंद्र में मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए डॉ. तृप्ति विश्वास, परिवार परामर्श के लिए जानकी सिंह और रोजगार मार्गदर्शन के लिए अनामिका चक्रवर्ती वर्मा प्रशिक्षण देंगी। इसके अलावा स्व-सज्जा, रंगोली, नृत्य, हस्तशिल्प, सिलाई, गायन, गोदना कला और केक निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अनुभा डबराल, चेतना मुंजे, आभा वर्मा, नेहा वर्मा और आशा सोनी सहित प्रशिक्षक अपने अपने क्षेत्र की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में जया तिवारी, कुंजबाला जायसवाल, संतोष पांडेय सहित सेवा किटी की सदस्याएं और करीब १५ प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। केंद्र में २२ अक्टूबर से पांच दिवसीय स्व-सज्जा प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।




हुनर को मिल रहा आकार 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)