जनपद सीईओ ने ऑनलाइन उपस्थिति का किया निरीक्षण

जनपद सीईओ ने ऑनलाइन उपस्थिति का किया निरीक्षण

samacharvani.com
0

 



अंबिकापुर।राजपुर 

(समाचारवाणी) 

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वीबी जी राम जी योजना अंतर्गत मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से उपस्थिति में आ रही समस्या का जायजा लेने ग्राम पंचायत चांची में चल रहे डबरी निर्माण कार्य मनता/साधु के डबरी में कार्य स्थल पर पहुंच कर मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से 40 मजदूर का ऑनलाइन उपस्थिति लिया गया। जनपद सीईओ श्री संजय दुबे ने कार्यस्थल पर पहुंचकर श्रमिकों से मुलाकात की और योजना में आ रही परेशानियां से अवगत हुए और उसका समाधान स्थल पर किया इन्होंने कार्यस्थल पर मजदूरों के सहूलियतों के लिए निर्देश दिए और मजदूरी भुगतान समय पर होने के संबंध में आवश्यक प्रबंधन की है। इन्होंने मजदूरों के ऑनलाइन उपस्थिति के संबंध में आसपास के सभी ग्राम पंचायत के पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए एवं इलाके में अन्य विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।तथा जनपद पंचायत में प्रगतिरत बालिका शौचालय, मुक्तिधाम का निरीक्षण किया गया।

 इसमें जनपद पंचायत के सीईओ श्री संजय कुमार दुबे जिला पंचायत एपीओ बीबी जी राम जी श्री संजय यादव तथा जनपद स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।








एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)