अंबिकापुर। बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के राजपुर अग्रसेन भवन में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन में शामिल सामरी विधायक उद्देश्यवरी पैकरा ने कार्यक्रम के दौरान पांचों मण्डल से आए प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठजनों को शाल -श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। सभी के साथ सामूहिक भोजन आयोजित हुआ । कार्यक्रम प्रभारी श्री बाबूलाल अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबुद्ध जनों को समाज का पथ प्रदर्शक बताया। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव एवं जिला महामंत्री संजय सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी एवं सूरजपुर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बाबूलाल अग्रवाल , प्रदेश मंत्री श्री शिवनाथ यादव , जिला महामंत्री श्री संजय सिंह , जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल , जिला उपाध्यक्ष श्री कमला प्रसाद , राजपुर जनपद अध्यक्ष विनय भगत उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल , नगर पंचायत अध्यक्ष श्री धरम सिंह मरावी , विधायक प्रतिनिधि श्री शिवनाथ जायसवाल , श्रीमती शशिकला भगत, कमला प्रसाद,संतोष पाण्डेय, सतीश सिंह, छोटू जायसवाल, सुनील जायसवाल,अनिल तिवारी, उदय यादव संतोष तिवारी, मनोज बंसल, राजा सिंह सहित पांचों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण,युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण एवं सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
प्रबुद्धजन समाज के मार्गदर्शक - उद्देश्यवरी पैकरा
विधायक श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा ने कहा कि प्रबुद्धजन समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके अनुभव, ज्ञान एवं सकारात्मक सुझाव समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे सम्मेलन आपसी संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
प्रजातंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ - बाबूलाल अग्रवाल
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित श्री बाबूलाल अग्रवाल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में
इस अवसर पर विपक्ष द्वारा देशभर में झूठ और भ्रामक तथ्यों के माध्यम से भ्रम फैलाने के प्रयासों तथा एस. आई.आर. को लेकर आम जनता को गुमराह करने के विषय पर अपने विचार रखे। साथ ही समाज के सभी प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि वे तथ्यों को समझें, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखें और झूठ एवं भ्रामक प्रचार से सतर्क रहें।














