राजपुर।बलरामपुर
(समाचारवाणी)
बलरामपुर जिले के आरईएस विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर पदस्थ श्री टीकम चंद कौशिक द्वारा सोशल मीडिया पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी ने अपने ज्ञापन में कहा है कि यदि उक्त टिप्पणी वास्तव में उनके सोशल मीडिया अकाउंट से की गई है, तो यह गंभीर विषय है। इसलिए मैंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित पोस्ट/कमेंट की निष्पक्ष जांच कर उसकी सत्यता एवं संदर्भ स्पष्ट किया जाए तथा यदि प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए जाते हैं और यह शासकीय सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन सिद्ध होता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
शासकीय सेवा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से निष्पक्षता, मर्यादा और निर्धारित आचरण बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। राजनीतिक विचार रखना व्यक्तिगत अधिकार हो सकता है, लेकिन सरकारी पद पर रहते हुए किसी राजनीतिक व्यक्ति के संबंध में की गई सार्वजनिक टिप्पणी यदि सेवा आचरण की सीमाओं का उल्लंघन करती है, तो उस पर विभागीय स्तर पर संज्ञान लिया जाना चाहिए।इन्होने कहा कि हमारा विरोध किसी व्यक्ति के निजी विचारों से नहीं, बल्कि शासकीय पद की गरिमा और सेवा आचरण के पालन से जुड़ा है।
नीरज तिवारी ने कहा कि मैं प्रशासन से यह भी मांग करता हूं कि जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से की जाए, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो और यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो जिम्मेदारी भी तय हो।
सरकारें आती-जाती हैं, सत्ता बदलती रहती है;लेकिन शासकीय सेवा की मर्यादा और आचरण के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।


