राजपुर में कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राजपुर में कांग्रेस ने मनाया लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

samacharvani.com
0


निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने और विपक्षी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग



राजपुर।बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर 8 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर ने लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ मनाते हुए तहसीलदार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन आयोग की जवाबदेही सुनिश्चित करने, चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता बनाए रखने तथा विपक्षी सांसदों के साथ कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित INDIA गठबंधन के सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन्हें रोके जाने और उनके साथ बलपूर्वक व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने और चुनावी व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।

ज्ञापन में निर्वाचन आयोग से संबंधित शिकायतों पर निष्पक्ष विचार करने तथा उचित कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी।

ज्ञापन सौपने ये रहे मौजूद 

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला महामंत्री दोमनिक एक्का, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, मनोज अग्रवाल, सुनील भगत, विद्यानंद दुबे, रवि सोनी, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गुप्ता, कौशल चौबे, पंकज ठाकुर, तेजप्रताप सिंह, विकास यादव, मुन्ना गुप्ता, बाबा भारती, प्रयाग यादव, तुलेश्वर यादव, रामनाथ रवि, पार्षद विशवास गुप्ता सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)