बासेन।राजपुर
(समाचारवाणी)
रक्षा गौधाम फाउंडेशन द्वारा रक्षा गौ सेवा आश्रम, बासेन, राजपुर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य सेवा, सहयोग, मानवता और सामाजिक सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना रहा।
फाउंडेशन की ओर से भंडारे के माध्यम से लोगों तक सेवा और समर्पण का संदेश पहुँचाया गया। इस आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति फाउंडेशन ने आभार व्यक्त किया।
रक्षा गौधाम फाउंडेशन समाजसेवा, गौसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। संस्था का उद्देश्य जनसहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना तथा समाज में सेवा और मानवता की भावना को मजबूत बनाना है।
संचालक सुरेंद्र यादव ने बताया कि फाउंडेशन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।




