चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

samacharvani.com
0



अंबिकापुर

(समाचारवाणी) 

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सांसद सरगुजा श्री चिंतामणि महाराज ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय, चोपड़ापारा, अंबिकापुर में आयोजित चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी के दर्शन किए। माँ दुर्गा के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की एवं सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 



प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय नव विश्व भवन चोपड़ा पारा अम्बिकापुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के सातवें दिन सांसद चिंतामणि महाराज शामिल हुए। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "पुत्र कुपुत्र हो सकता है। लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती।” उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन श्रेष्ठ जीवन है। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि इस अनमोल जीवन का सदुपयोग किस प्रकार किया जाए। जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना और ऐसी संस्थाओं से जुड़कर जीवन को श्रेष्ठ बनाना आवश्यक है।





इस अवसर पर श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था नशामुक्ति सहित विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रही है। समाज को इन विषयों के प्रति जागरूक होने कीआवश्यकता है। डाइट कॉलेज के प्राचार्य के.सी. गुप्ता ने भी सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रंजना श्रीवास्तव एवं गीता गुप्ता भी उपस्थित रहीं।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत खुशी दुबे एवं ट्विंकल ने काली-शंकर नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं आण्वी ने देवी स्वरूप में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। सभी को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा भी कराई गई।

चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के दर्शन के लिए प्रतिदिन शहरवासियों की बड़ी संख्या उमड़ रही है। आध्यात्मिक वातावरण और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।


          (Samachar vani news.. Ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)