विजयादशमी महापर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस लाईन बलरामपुर में किया विधिवत शस्त्र पूजन

विजयादशमी महापर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा पुलिस लाईन बलरामपुर में किया विधिवत शस्त्र पूजन

samacharvani.com
0





बलरामपुर

(समाचारवाणी) 

दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी महापर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री वैभव बैंकर  ने  पूर्व परम्परा के अनुसार पुलिस लाईन बलरामपुर में विधि विधान से शस्त्र पूजन करते हुये मॉ दुर्गा की आरती की गई। शस्त्र पूजन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।




इसी प्रकार विजयादशमी के अवसर पर बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा भी थाना चौकी परिसर में शस्त्र हथियारों पर पुष्प और तिलक लगाकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से शस्त्र पूजा की गई।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्र्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक मो. याकूब मेनन,  श्री प्रमोद किस्पोट्टा रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय व रक्षित केंद्र बलरामपुर के पुलिस बल उपस्थित रहे।





थाना बलरामपुर में शस्त्र पूजन 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)