अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा से जुड़े हुए स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्गदर्शक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर अम्बिकापुर के गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके विद्या दीदी, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान, अनिल कुमार मिश्रा समन्वयक , विजय शंकर तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय सेवा भास्कर, विजय किशोर उपाध्याय एवं समाजसेविका सुनिधि शुक्ला ने गांधी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके आदर्शों के सम्बन्ध में अपने -अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़, अमृत लाल प्रधान , संतोष तिवारी, अंचल ओझा , संतोष कुमार विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा से जुड़े सभी साथियों का सराहनीय योगदान रहा।


