अंबिकापुर।शंकरगढ़
(समाचारवाणी)
शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चिरई के खेल मैदान में आयोजित स्व. काका लरंगसाय जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमति उद्देश्यवरी पैकरा शामिल हुई।
इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल बोर्ड के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल , अ.ज.जा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवशंकर मरावी , राजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री विनय भगत , श्री तिला साय ,श्री रवि मरावी , विवेक जायसवाल , श्री मोनू अग्रवाल , श्री अनुरंजन यादव, वेदप्रकाश पाण्डेय सीईओ एवं जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण, मंडल पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के साथी, स्थानीय ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।






स्वर्गीय काका लरंगसाय जी की जन्मभूमि पैतृक गांव जसवंतपुर चिरई में लरंग साय सेवा समिति द्वारा उनकी स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उपस्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने स्वागत उपरांत खिलाड़ियों एवं क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए आयोजन की बधाई दी, और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देकर उससे लाभ दें लेने की भी अपील की।
इस अवसर पर संत गहिरा गुरूजी समाज के श्री बब्भ्रु वाहन जी महाराज का उपस्थित जनों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में सामरी विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उदधेश्वरी पैकरा,जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, समिति के संयोजक श्री रामलखन सिंह पैकरा, अमिताभ सिंह देव,सहित जनप्रतिनिधि स्थानीय ग्राम वासी गणमान्य नागरिक खिलाड़ी उपस्थित थे।आयोजन में जन नेता स्वर्गीय काका लरंग साए जी की स्मृति में उनके ग्राम में स्मृति वाटिका स्थापित करने निर्णय लिया गया।
गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मां महामाया मंदिर चलगली एवं शंकरगढ़ में चलाया गया स्वच्छता अभियान, एवं मंदिर परिसर सहित शंकरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्यवरी पैकरा एवं गृह निर्माण मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव उपस्थित रहे।
(Samachar vani news ambikapur)