मांदर की थाप और झांझ की झंकार पर थिरके हजारों पैर,रघुनाथनगर में सेला और करमा नृत्य का आयोजन, करीब 13 दलों के लगभग 300 कलाकारों ने दी करमा की प्रस्तुति

मांदर की थाप और झांझ की झंकार पर थिरके हजारों पैर,रघुनाथनगर में सेला और करमा नृत्य का आयोजन, करीब 13 दलों के लगभग 300 कलाकारों ने दी करमा की प्रस्तुति

samacharvani.com
0


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पारंपरिक नृत्य से हुई अगवानी



बलरामपुर। अंबिकापुर 

(समाचारवाणी) 

 बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम रघुनाथनगर में शुक्रवार को सेला और करमा नृत्य का आयोजन हुआ। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में करीब 13 दलों के लगभग 300 कलाकारों ने अंचल के प्रसिद्ध करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। खुले आसमान के नीचे मांदर की थाप और झांझ की झंकार से पूरा मैदान गूंज उठा।





मांदर की थाप के साथ कदम मिलाते कलाकारों और उनके घुंघरुओं की रुनझुन ने दर्शकों को बांधे रखा। जैसे-जैसे नृत्य की लय आगे बढ़ी, मैदान में मौजूद हजारों दर्शक भी उसी ताल पर थिरकने लगे।अलग- अलग दलों की प्रस्तुतियों में कदमों का तालमेल और वाद्ययंत्रों की संगत देखने लायक रही।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रघुनाथनगर पहुंचते ही जिलेवासियों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। करमा दलों के कलाकारों ने मांदर बजाते हुए पारंपरिक नृत्य से मुख्यमंत्री की अगवानी की। मांदर की थाप और घुंघरुओं की गूंज के बीच हुए इस स्वागत में अंचल की लोक परंपरा की झलक दिखी।






    (Samachar vani news ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)