वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की चौपाल

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की चौपाल

samacharvani.com
0

 वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान  के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आयोजित की चौपाल 




राजपुर। बलरामपुर 

(समाचारवाणी) 

आज दिनांक 11 नवंबर 2026, बुधवार को राजपुर ब्लॉक के रेवतपुर मंडल अंतर्गत रेवतपुर पोलिंग बूथ पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया।

इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं मताधिकार की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। साथ ही आमजन को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया गया।




चौपाल में प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्त्ता 

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं अभियान के रेवतपुर मंडल प्रभारी सुनील सिंह , मंडल अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल , राम अयोध्या सिंह , पंकज जायसवाल, प्यारे लाल , सुखदेव सिंह , दीपक रजक, मनिलाल , मंगलू राम, रामबिलास, कमलेश रजक, पृथ्वीलाल, आलमसाय, धर्मसिंह, बालसिंह, शिवप्रसाद, बृजमोहन, रामसूरत, मोतीलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

सुनील सिंह अधिवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)