बलरामपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर श्री अरविंद गुप्ता की नियुक्ति की गई है।छत्तीसगढ़ शासन शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति आदेश के बाद आज नवपदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता ने राजपुर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पटनवार को सहायक संचालक के पद पर लोक शिक्षण संचालनालय नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।आज खंड शिक्षा कार्यालय में वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य पटनवार ने हर्ष भरे माहौल में कार्यालीन कर्मचारियों के साथ नव पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता को पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया।
श्री गुप्ता इससे पहले सेजेस राजपुर में प्राचार्य के पद पर कुशलता पूर्वक कार्य कर चुके हैं, एवं इससे पहले वह बरियों में व्याख्याता के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देते रहे हैं। आज इन्होंने कहा कि राजपुर विकासखंड उनके लिए जाना पहचाना है,और वह यहां के समस्याओं और भौगोलिक परिस्थितियों से परिचित हैं।वे शीघ्र ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए प्रयास करेंगे, और राजपुर को शिक्षा में आदर्श विकासखंड बनाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने का प्रयास भी करेंगे।उन्होंने वर्तमान अधिकारी श्री आदित्य पाटनवार सहित उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों के स्नेह हेतु आभार भी व्यक्त किया।



