सेवा पखवाड़ा के तहत वृद्ध जनों का हुआ सम्मान

सेवा पखवाड़ा के तहत वृद्ध जनों का हुआ सम्मान

samacharvani.com
0




बलरामपुर 

(समाचारवाणी)

आज जनपद पंचायत राजपुर मे सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय वृद्ध जनों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि संजय सिंह जिला महामंत्री भाजपा, शिवनाथ यादव प्रदेश मंत्री, विनय भगत जनपद अध्यक्ष राजपुर, आकाश अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष,शिवनाथ जायसवाल विधायक प्रतिनिधि, संजय दुबे मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजपुर, जनपद सदस्यों और सरपंचों की उपस्थिति में क्षेत्र के वृद्ध जनों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।



आज जनपद पंचायत राजपुर के सभागार में राजपुर विकासखंड से दूरदराज़ के ग्रामों से आए सभी वृद्ध जनों का सम्मान, एवं शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जब से बनी है वह वृद्ध जनों और निशक्तों के लिए लगातार प्रयास कर रही है।वृद्धो के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनको सभी सुविधाएं दिलाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है, और अंचल के सभी वृद्धो को उनके जरूरत की चीजों के साथ पेंशन,बैंकिंग, स्वास्थ्य, राशन और मूलभूत सुविधाओं में सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधि सदैव प्रयासरत रहेंगे। 

 कार्यक्रम में संजय दुबे सीईओ,श्यामलाल गुप्ता,फूलमोहन राम करारोपण अधिकारी लक्ष्मी मिश्रा, शोभना एक्का सहित जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।









एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)