अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
स्व. काका लरंगसाय स्टेडियम शंकरगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कंवर समाज सद्भावना फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह में शामिल सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देशवरी पैकरा ने कंवर समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए सामाजिक एकता और विकास के लिए सबको प्रेरित किया।
इन्होंने खिलाड़ियों को उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक सद्भाव और विकास के लिए इस आदिवासी अंचल में खेल के विकास की जरूरत है। अतिथियों ने सोहराई, दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देकर सबके जीवन में उल्लास उमंग का रंग भरने वाले त्योहारों के साथ अपनी संस्कृति परंपरा को कायम रखने पर बल दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा सांसद, अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा, जनप्रतिनिधि, भाजपा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाज प्रमुख,वरिष्ठ गणमान्य नागरिक, एसडीएम., तहसीलदार एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को उनकी उत्कृष्ट खेल भावना और प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए,उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
खेल हमें एकता, अनुशासन और परिश्रम का संदेश देता है, यही सच्ची जीत की पहचान है।
इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज एवं सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित वरिष्ठ ने संत गहिरा गुरु,स्वर्गीय लरंग साय एवं समाज के दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समाज उत्थान में उनके योगदान को याद किया।
कंवर समाज सद्भावना फुटबॉल मैच शंकरगढ़ के समापन समारोह के अवसर पर कुछ तस्वीरें..
















