बलरामपुर
(समाचारवाणी)
दीपावली की बेला में ज़िला कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि —यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रकाश भर दे,और हर घर खुशियों की रौशनी से आलोकित हो।
कलेक्टर ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस बार की दीपावली को पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित बनाएं।
कलेक्टर कटारा ने कहा कि —स्थानीय बाजारों और बिहान बाज़ार में जाकर मिट्टी के दीये खरीदें, जिससे स्थानीय कारीगरों और स्व-सहायता समूहों का उत्साह बढ़े।
साथ ही उन्होंने नागरिकों से ग्रीन पटाखों के उपयोग की अपील की, ताकि वायु और ध्वनि प्रदूषण से बचते हुए सभी सुरक्षित रूप से त्योहार मना सकें।


