राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
आज राजापुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल द्वारा जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूढ़ाबगीचा में प्राधिकरण निधि अंतर्गत 20 लाख की लागत से स्वीकृत 2 पुलिया निर्माण कार्यो का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक जिले, प्रत्येक संभाग व प्रत्येक ग्रामवासियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है।
जनपद उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली पर्व के अवसर पर ग्राम में विकास के आधारशिला रखी जा रही है और मैं लगातार इस क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। इस दौरान क्षेत्रीय सरपंच जनप्रतिनिधि ग्रामवासी मौजूद रहे।





