कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से पर्यवेक्षकों ने किया परस्पर संवाद..
राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
आज राजपुर के विश्राम गृह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास ठाकरे एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर जिले में संगठन को मजबूत बनाने और नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की राय जानी। बताया गया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से पहले ब्लॉक स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया जा रहा है, ताकि योग्य और समर्पित नेतृत्व को संगठन में अवसर मिल सके।
बैठक में बड़ी संख्या में मंडल, सेक्टर और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा।
अंत में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।सभा को कांग्रेस जिला अध्यक्ष के.पी.सिंह, सामरी के पूर्व विधायक डॉक्टर प्रीतम राम, जिला प्रवक्ता अधिवक्ता सुनील सिंह, ने भी सम्बोधित किया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.पी सिंहदेव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह,लालसाय मिंज, शशि सिंह, हरिहर यादव,डॉ बीएन द्विवेदी, जितेंद्र गुप्ता,नीरज तिवारी,बृजेश मिश्रा, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव,दोमनिक एक्का, कैलाश भगत, सुरेश सोनी,पूरनचंद्र जायसवाल,राजेश पांडेय, राम बिहारी यादव,अशोक सोनी,विकास गुप्ता,पार्षद विशवास गुप्ता, राहुल भारती ,खोरेन खलखो, शकील अहमद, मोहमद इकबाल आदित्य विभु जायसवाल,रूपेश यादव, पंकज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
![]() |
(Samachar vani news, ambikapur) |





