दो चोरी के आरोपी को पकड़ा ग्रामीणों ने,न्यायालय ने भेजा जेल

दो चोरी के आरोपी को पकड़ा ग्रामीणों ने,न्यायालय ने भेजा जेल

samacharvani.com
0




अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

 आज राजपुर नगर पंचायत के खुटहन पारा ग्राम में दो मकान में चोरी करने वाले परसागुड़ी के आरोपी नीरज सिंह को गांव वालों ने चोरी करते हुए पड़कर पुलिस को सौप है।पुलिस ने आज चोरी के आरोप में उसे न्यायालय प्रस्तुत किया जहां से उसे से जेल भेज दिया गया।आरोपी नीरज सिंह आ० राजकुमार सिंह जाति गौड उम्र 22 वर्ष निवासी परसागुडी राजपुर इससे पहले भी राजपुर इलाके में चोरी की वारदात कर चुका है और जेल जा चुका है।

 बताया जा रहा है कि आज सुबह 4:00 बजे राजपुर के खुटहन पर निवासी बनारसी बरगाह के घर में चोरी के नियत से घुसे आरोपी को बनारसी की पत्नी श्रीमती बेचनी बाई उम्र 60 वर्ष ने भागते हुए देखा और शोर मचाया जिस गांव वालों ने आरोपी नीरज सिंह को पकड़ लिया।वह खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर खिड़की से घर के अंदर गया, और उसने जेवर और नगद ₹5500 नगद 4500 रुपए सहित लॉकेट मंगलसूत्र चोरी कर ली और खुटनपपारा निवासी राजेंद्र सोनी के मकान में घुसकर दुकान का ताला तोड़कर किराना सामान कुरकुरे बिस्किट आदि की चोरी कर ली थी राजपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म शिकार किया इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे धारा 457 380 के तहत न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी इससे पहले भी राजपुर में चोरी के अपराध में जेल जा चुका है।



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)