अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज राजपुर में भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर माँ महामाया मंदिर प्रांगण से लडुआ धरमकाटा तक आयोजित यूनिटी मार्च पद यात्रा में सम्मिलित होकर सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज एवं समरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने आम जनों नागरिकों को राष्ट्रीय एकता अखंडता का संदेश दिया,और समाज के साथ मिलजुल कर विकास पद पर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ भारत के महान विभूतियां को याद करते हुए लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस पद यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगरवासी उत्साहपूर्वक सहभागी बने।
आज राजपुर ज़िला बलरामपुर में, सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर महामाया मंदिर से प्रारम्भ कर ग्राम लड़ुवा तक “यूनिटी मार्च” (पदयात्रा) में बड़ी संख्या में आम जनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अतिथि सरगुजा सांसद और सामरी विधायक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी ने इस अवसर पर पौधारोपण कर स्वच्छ व हरित वातावरण के संकल्प को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा , भाजपा जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जायसवाल , सहित पार्टी के वरिष्ठजनो ने एकता और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया। राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत लोगों ने उत्साहपूर्ण सहभागिता कर पदयात्रा को और भव्य बना दिया।इस दौरान गाँधी चौक, बस स्टैंड पर साफ़ सफाई की गई। अग्रसेन चौक पर प्रतिमा को पुष्प अर्पित किया गया और धान काटते किसानों के खेत पहुंचकर अतिथियों ने धान कटाई में सहभागिता की।
कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज ,सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, जिला महामंत्री एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजय सिंह, गौरीशंकर अग्रवाल , भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी , भारतीय जनता पार्टी के कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत,उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल , शिवनाथ जायसवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह मरावी, जगवंशी यादव ,संतोष पांडेय ,अनिल दुबे, मनोज बंसल ,उदय यादव, सतीश सिंह , संतोष तिवारी,राजन त्रिपाठी, उदय यादव,शुभम सोनी,दीपक मित्तल, प्रशांत सिंह,प्रदीप जायसवाल,विनय बंसल,बदरू गुप्ता, गौरव उपाध्याय, सहित नगर पंचायत के पार्षद गण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, राजपुर के एसडीएम, देवेंद्र प्रधान,तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, एस डी ओ रवि श्रीवास्तव,रेंजर महाजन साहू, अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्यजन, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



















