कार्यकारी अध्यक्ष बने श्रीकांत जायसवाल, उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी विराटराज तिवारी को मिली. शालेय शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन..
राजपुर (बलरामपुर)
(समाचारवाणी)
छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह तथा प्रांतीय पदाधिकारी कमलेश मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
नवगठित ब्लॉक इकाई में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अशोक जायसवाल को सौंपी गई, जबकि सचिव के रूप में मुन्ना कुमार कश्यप एवं कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्रीकांत जायसवाल का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर विराट राज तिवारी नियुक्त हुए।
इसी क्रम में अध्यक्ष अशोक जायसवाल द्वारा कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन मंत्री के रूप में श्याम साय मिंज, महामंत्री बदरी प्रसाद तिग्गा, कोषाध्यक्ष विजय कुमार कुजूर, सहसचिव प्रकाश,श्रीकांत जायसवाल, अशोक जायसवाल,प्रवक्ता संजय टोप्पो, मीडिया प्रभारी शुभम सोनी तथा सह-मीडिया प्रभारी के रूप में जनक राम के नाम घोषित किए गए। कार्यकारिणी के संरक्षक की जिम्मेदारी विजय गुप्ता को दी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश ठाकुर, संजीव नाहर, देवेंद्र जायसवाल, रमेश प्रजापति एवं भरत शर्मा को शामिल किया गया है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम शिक्षा व्यवस्था में प्रभावी भूमिका निभाएगी।
(Samachar vani news, ambikapur)



