सिधमा बाल मेले में बच्चों की सृजनशीलता, प्रतिभा को मिला मंच, नन्हें बच्चों के हुनर को मिली सराहना

सिधमा बाल मेले में बच्चों की सृजनशीलता, प्रतिभा को मिला मंच, नन्हें बच्चों के हुनर को मिली सराहना

samacharvani.com
0

 


राजपुर (बलरामपुर

(समाचारवाणी)

 राजपुर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद गुप्ता के मार्गदर्शन में बाल दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र सिद्धमा के तहत कई स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस दौरान प्राथमिक शाला सिधमा में एफएलएन बाल मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और कौशल को साझा मंच मिला। खंड शिक्षा अधिकारी श्री गुप्ता ने कहा कि बालदिवस के अवसर पर अंचल के पालकों, स्कूल के शिक्षकों और समुदाय के भागीदारी के साथ स्कूली बच्चों में उत्साह के साथ सीखने की प्रवृत्ति सामने आई।



शा० प्रा० शा. सिधमा,  विकासखण्ड  राजपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुशंसा अनुरूप वर्ष 2026-27 तक कक्षा-3 री तक के प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) में दक्षता हासिल करनी है। इस लक्ष्य को प्राप्ति में तीव्रता लाने  के उद्देश्य से शासकीय प्राथमिक शालाओं में बच्चों करते हुए बाल दिवस के दिन  एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया। 



 प्रधान पाठक श्रीमती एकता जायसवाल ने समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यह  मेला केवल आयोजन ही नही है बल्कि यह निष्ठा, सृजनशीलता और आत्म विश्वास का उत्सव था। हर बच्चा सीख सकता है, आगे बढ़ सकता है। यह मेला समर्पण और परिश्रम का जीवंत पहचान है। यह मेला बच्चों को एक-दूसरे से सीखने को प्रेरित करता है। साथ हो निपुण भारत के 100% FLN के उद्‌देश्य को साकार करने का कार्यक्रम है। यह मेला यह सिद्ध करता है कि हर बच्चा निपुण है, आत्मविश्वासी, समर्थ और जिज्ञासु है।शिक्षिका श्रीमति अश्विनी यादव ने समुदाय की सहभागिता, पालक शिक्षक के सहयोग से बच्चों में रचनात्मक अभिरूचि के विकास हेतु प्रेरित किया। इन्होंने बच्चों के सीखने की प्रवृत्ति को रेखांकित किया।संकुल प्राचार्य विजय बकला, समन्वयक चंचल जांगड़े ने बच्चों के प्रस्तुति की सराहना कर शिक्षक बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



 कार्यक्रम के दौरान प्रधानपाठक श्रीमती एकता जायसवाल,श्रीमती अश्विनी यादव, प्रियंका जायसवाल आशीष गुप्ता,हरे राम,कंचन बेक, अंशु पटेल, गणेश राम सहित सभी शिक्षक शिक्षिका का योगदान रहा।


(Samachar vani news, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)