नशामुक्ति, यातायात के प्रावधानों एवं साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशामुक्ति, यातायात के प्रावधानों एवं साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

samacharvani.com
0




अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

सरगुजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो के कुशल नेतृत्व में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग , उपनिरीक्षक यातायात पुलिस अम्बिकापुर अभय तिवारी , अनुज जायसवाल साइबर सेल सरगुजा एवं प्राचार्य के एम मैथ्यू शा.उ.मा .वि.पुहपुटरा के गरिमापूर्ण उपस्थिति में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुहपुटरा विकास खण्ड लखनपुर सरगुजा में छात्र -छात्राओं को नशामुक्ति, यातायात के प्रावधानों एवं साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 



वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ ने छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। जिससे सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक नुकसान होता है।नशे के लत के कारण हम अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं।साथ ही कई प्रकार के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो जाते हैं।नशे के विभिन्न प्रकार,नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे की लत के गिरफ्त में आने के कारणों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।नशा नहीं करने एवं अन्य को भी नशा नहीं करने हेतु शपथ दिलवाई गई। यातायात पुलिस उपनिरीक्षक अभय तिवारी ने अपने उद्बोधन में यातायात के प्रावधानों को अनदेखा कर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं को आंकड़ों सहित प्रस्तुत किया। बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने एवं बिना डाइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने के चलते दुर्घटना होने पर अधिक नुकसान होता है।साथ ही यातायात के प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई।


 छात्र -छात्राओं को उनकी भूमिकाओं पर समझ विकसित करने हेतु कहा गया कि "करनी ऐसी कर चलो हम सोएं जग रोये "।साथ ही युवाओं की भूमिकाओं के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा गया  कि "युवा वो नहीं जिसके कथनी करनी में फ़र्क हो। अतिथि वक्ता अनुज जायसवाल,साइबर सेल सरगुजा के द्वारा साइबर अपराध,साइबर अपराध से सुरक्षा एवं साइबर फ्राड के विषय पर रोचक ढ़ंग से व्याख्यान दिया गया। व्याख्याता देवानंद चक्रधारी द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार व्यक्त किया गया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्यता मकसूद आलम, धनेश्वर सिंह,जी पी जांगड़े, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती निशा पाण्डेय,निशा वर्मा,रोशरेहाया तिर्की,शिक्षिका कुमारी प्रियंका कुजूर एवं लेखापाल पटेल राम राजवाड़े का सराहनीय योगदान रहा।




(Samachar vani news,ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)