जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर विविध कार्यक्रम संपन्न

जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर विविध कार्यक्रम संपन्न

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर 

(समाचारवाणी)

आज विकासखण्ड राजपुर के ग्राम चटकपुर बीरनीपारा में जनजातीय गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा  ने अपने जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए महान जननायक बिरसा मुंडा के जीवन वृतांत का स्मरण करते हुए आदिवासियों के गौरव का प्रतीक बताया।




कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, जनजातीय समाज के प्रमुखजन, भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी, ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा और छात्र-छात्राओं ने बिरसा मुंडा जी की जयंती को उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।

इस अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के योगदान, उनके त्याग, नेतृत्व और स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई उनकी प्रेरणादायी भूमिका को याद करते हुए सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।




कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्य–गीत, जनजाति सांस्कृतिक और प्रस्तुतियों ने सभी के हृदय को स्पर्श किया।विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा ने सांस्कृतिक दलों को पुरस्कृत करते हुए जनजातीय संस्कृति को अनुपम बताया।

साथ ही, जनजातीय समाज के युवाओं को शिक्षा, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने हेतु विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में शिवनाथ यादव,संजय सिंह, प्रवीण अग्रवाल,गौरीशंकर अग्रवाल,शिवनाथ जायसवाल, विनय भगत, आकाश अग्रवाल, धरम सिंह, रवि मराबी,शशिकला भगत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे सहित भाजपा कार्यकर्त्ता, ग्रामीण मौजूद रहे।












एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)