अंबिकापुर
(समाचारवाणी)
आज बलरामपुर जिले में राजपुर विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजपुर तथा पहाड़ी कोरवा बालिका आश्रम, राजपुर में आयोजित निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने स्कूली छात्राओं को नई साइकल की बधाई देते हुए उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, धरम सिंह नगर अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण, छात्राओं के पालकगण, तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी अरविन्द गुप्ता -कर्मचारी एवं आत्मानंद विद्यालय, कोरवा आश्रम स्टॉफ सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई, जिससे उनके चेहरे पर आई खुशी व उत्साह वास्तव में प्रेरणादायक था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने अपने जोशीले उदबोधन में कहा कि सरस्वती साइकिल योजना हमारी बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने, उनकी सुविधा बढ़ाने और विद्यालय तक सुगमता से पहुँच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।समाज के अंतिम पंक्ति के बच्चों तक शैक्षणिक सुविधाओं को पहुँचाने की यह पहल निश्चित ही क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा देगी।










