एनडीए की बिहार में ऐतिहासिक जीत पर बलरामपुर जिले में मना जीत का जश्न

एनडीए की बिहार में ऐतिहासिक जीत पर बलरामपुर जिले में मना जीत का जश्न

samacharvani.com
0

 विजय का जयघोष!



अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा कार्यालय बलरामपुर में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई व आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।रामानुजगंज में भाजपा कार्यकर्त्ता ने जोश के साथ जश्न मनाया। इधर राजपुर में विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा ने भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता के साथ मिठाई बांटकर,आतिशबाजी के साथ ऐतिहासिक जीत पर खुशियाँ मनाकर बधाई दी।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद बलरामपुर और रामानुजगंज क्षेत्रों में जश्न का माहौल देखा गया। परिणाम घोषित होते ही बलरामपुर के श्रीराम चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ खुशी का इजहार किया गया।

श्रीराम चौक पर आयोजित इस उत्सव में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और स्थिर शासन के लिए एक बार फिर एनडीए को भारी बहुमत से चुना है। यह परिणाम देश की राजनीति में एक सकारात्मक संदेश देता है कि जनता केवल काम और विकास को प्राथमिकता देती है।

वहीं, बिहार चुनाव के प्रचार अभियान में बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने भी नागरिकों को शानदार जीत की बधाई दी।

राजपुर गाँधी चौक पर खुशियाँ बांटी विधायक ने..

 राजपुर गांधी चौक पर आज बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी ने गांधी चौक पर विजय का जश्न मनाया भव्य आतिशबाजी के साथ सामग्री विधायक ने सभी नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत पर बधाई दी इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल शिवनाथ जायसवाल जनपद अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह शशि कला भगत, रवि मराबी,जगवंशी यादव, संतोष तिवारी, संतोष पाण्डेय,उदय यादव, सतीश सिंह, पार्षद प्रदीप जायसवाल,मनोज बंसल, शुभम सोनी,गौरव उपाध्याय, बदरू गुप्ता, सुनील गुप्ता, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।













एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)