राजपुर
(समाचारवाणी)
राजपुर जनपद उपाध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल ने आज जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत डकवा के विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों को साड़ी भेंट किया।यह विजेता टीम जिला स्तरीय करमा महोत्सव में राजपुर विकासखंड से भाग लेगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद सभापति कमला सिंह , भाजपा नेता मुकेश गुप्ता , जनपद सदस्य हरिराम नागेश , डकवा सरपंच दिलीप केरकेट्टा एवं करमा टीम के सदस्य उपस्थित रहे। राजपुर के जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने करमा नर्तक दल के लोक कलाकारों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी,और उत्कृष्ट कला प्रदर्शन पर उनको बधाई दी। इन्होंने कहा कि राजपुर अंचल में गांव-गांव में छुपी कलाकारों की प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जाएगा, और उन्हें आवश्यक मंच प्रदान कर आगे बढ़ाने के लिए सुविधा देना हमारा संकल्प है।




