समभाव महिला मंच की करवा चौथ प्रतियोगिता संपन्न,कल होगा पुरस्कार वितरण

समभाव महिला मंच की करवा चौथ प्रतियोगिता संपन्न,कल होगा पुरस्कार वितरण

samacharvani.com
0




अंबिकापुर

(समाचारवाणी)

सभी समाज की बहनो के साझा मंच समभाव महिला मंच  के द्वारा सदसयो  की  ऑन लाइन प्रतियोगिता होती है,जिसमे विगत दिनों करवा चौथ की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में 10 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमे प्रथम तुलसी शर्मा, द्वितीय सुनीता चोपड़ा तृतीय नीलिमा गौयल रही।, विशेष पुरस्कार  सीमा अग्रवाल और श्रद्धा सोनी को प्राप्त हुआ।सभी विजेता सदसयो को  कल दिनांक 4 नवम्बर को  दीपउत्सव पर पुरस्कार दिया जाएगा।

 कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री वंदना दत्ता ने बताया कि महिलाओं में रचनात्मक प्रतिभा निखारने और उनमें सामाजिक सद्भाव और विविध कलाओं को मंच देने के लिए सम्भाव महिला मंच द्वारा लगातार समाज के सभी वर्ग की महिलाओं को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं,जिसमें सभी महिलाएं पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रही हैं।पूरे वर्ष भर आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं की सहभागिता से कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं, इसके साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति हेतु कई प्रयास भी किए जा रहे हैं।

    






Editor -sushma surendra tiwari 

(Samachar vani news, ambikapur) 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)