साइकिल वितरण के साथ बालिकाओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया विधायक ने

साइकिल वितरण के साथ बालिकाओं को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया विधायक ने

samacharvani.com
0

 


बलरामपुर

(समाचारवाणी)

सामरी विधायक श्रीमति उद्देश्वरी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शंकरगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहड़ा, डीपाडीह कला एवं हाई स्कूल दुर्गापुर में आयोजित सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई।

 बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूलों में छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण करते हुए सामरी विधायक श्रीमति पैकरा ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बालिकाओं के सुविधा हेतु साइकिल के साथ उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद करेगी। इन्होंने कहा की सामरी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधा के साथ में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं,और आम जनों के दुख दर्द से रूबरू होकर,समस्या समाधान की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।





कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि , भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी , छात्राओं के अभिभावकगण, ग्रामीणजन तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।सामरी विधायक ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)