राजपुर (बलरामपुर)
समाचारवाणी न्यूज़
राजपुर नगर के पूर्व विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजपुर गांधी चौक निवासी राजीव गुप्ता का रायपुर में बीमारी के इलाज के दौरान निधन हो गया। राजीव गुप्ता का रायपुर भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजीव गुप्ता के मृत्यु की जानकारी लगते ही राजपुर में शोक की लहर फैल गई लोकप्रिय कांग्रेसी नेता राजीव गुप्ता के निधन से परिवार सहित राजपुर इलाके में शोक का वातावरण है।
राजपुर के गांधी चौक निवासी पूर्व विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के विधायक प्रतिनिधि व राजपुर के नगर पंचायत में एल्डरमैन रहे कांग्रेसी नेता राजीव गुप्ता का रायपुर में इलाज के दौरान बुधवार की शाम निधन हो गया। रायपुर के भीमराव अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की शाम इलाज के दौरान उनका निधन होगया। राजीव गुप्ता के निधन से पूरा परिवार सदमे में है। राजीव गुप्ता के निधन की जानकारी लगते ही राजपुर में शोक की लहर फैल गई। राजीव गुप्ता का अंतिम संस्कार आज गुरुवार को राजपुर के गेउर नदी तट पर मुक्तिधाम में किया जाएगा। समाज के सभी वर्ग में लोकप्रिय युवा नेता राजीव गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए राजपुरवासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


