मारपीट के मामले में वर्षों से अपने निवास स्थान से फरार थे मुखबिर की सूचना पर राजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़
राजपुर (बलरामपुर ) समाचारवाणी
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज डॉ. लालउमेद(भा पु से) महोदय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर न्यायालय में लंबित मामलों को त्वरित निराकरण करने हेतु फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जिस तारतम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज श्री चंद्रेश ठाकुर के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री इमानुएल लकड़ा के नेतृत्व में थाना प्रभारी राजपुर श्री राजेश खरखो के निर्देशन पर थाना स्तर पर अभियान चलाकर वारंटो की धरपकड़ हेतु लगाई गई थी। जिस पर वारंटी (1) सोनसाय पिता महकूल निवासी करजी (2)समल पिता झाड़ू निवासी करजी (3) विक्रम पिता चमरू निवासी करजी को थाना राजपुर को मुखबिर की सूचना पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया जो मारपीट के मामले में वर्षों से फरार चल रहे थे ।
पुलिस के उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपुर श्री राजेश खलखो ,सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक श्यामलाल भगत, आरक्षक रूप साय,रिंकू गुप्ता, शिवलाल कुजूर,लखेश्वर पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।


