अंबिकापुर के स्कूली बच्चे, ताइकवांडो में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने लखनऊ रवाना

अंबिकापुर के स्कूली बच्चे, ताइकवांडो में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने लखनऊ रवाना

samacharvani.com
0

सरगुजा पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को दिया जा रहा ताइक्वांडो की ट्रेनिंग 



अंबिकापुर (समाचारवाणी)

 सरगुजा पुलिस द्वारा 14जून 2017 से संचालित ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन अंबिकापुर ,अपनी उपलब्धियों के साथ आगे निरंतर बढ़ता जा रहा है।ताइक्वांडो संघ छत्तीसगढ़, और ताइकवांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त इस क्लब द्वारा संचालित क्लास में प्रतिदिन नगर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाता है ।

प्रशिक्षक: राधेश्याम मानिकपुरी के द्वारा प्रतिदिन सुबह शाम बालक एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण 2017 से दिया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर एवं अंतरराष्ट्रीय इंडो नेपाल तक पहुंच चुके हैं। वर्तमान में राज्य स्तर से चयनित होकर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए खेलो इंडिया लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे है।बच्चों को यहां से खेलों की तरफ रुझान पैदा कराया जा रहा है और यही बच्चे भविष्य में होने वाले ओलंपिक गेम्स की तैयारी करेंगे।

सरगुजा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में  क्लब निरंतर हो रहा संचालित 

सरगुजा पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में  क्लब निरंतर संचालित है। प्रशिक्षक राधेश्याम मानिकपुरी, सन  2007 से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इनके द्वारा लगभग 3000 से अधिक बालक बालिकाओं को अब तक प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा चुका है, साथ ही पुलिस भर्ती नवयुवकों को भी 2017 से अभ्यास करा रहे हैं, जिनमें कुछ लोगों को चयनित भी किया जा चुका है।

अंबिकापुर नगर में स्कूली बच्चों को संस्कार और आत्मरक्षा देने ऐसे ट्रेनिंग सेंटर की नगर को लागातार ज़रूरत है, जिससे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इससे आदिवासी बहुल इलाकों से आए स्कूली बच्चों को ओलंपिक खेलों और राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का मौक़ा मिलता है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)