अंबिकापुर( समाचारवाणी न्यूज़)
आज सरगुजा संभाग में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश हुई और आंधी तूफान के साथ रिमझिम बारिश से पूरा इलाका तरबतर रहा। आज दोपहर बाद हुई बारिश से शाम को ठंड बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में तेज आंधी के साथ कहीं माध्यम और कहीं छोटे आकार के ओले गिरने से फसलों को नुकसान पहुंचा। गेहूं के साथ तरबूज, टमाटर ,मिर्च ,लौकी , खीरा और महुआ की फसल को नुकसान पहुंचा है।
सूरजपुर,प्रतापपुर राजपुर धौरपुर , लुण्ड्रा, बरिओ , सेमारसोट, पस्ता, पाढ़ी, गोपालपुर, करवां क्षेत्र में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई ।आज दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे से 4:30 बजे तक पहाड़ी और ग्रामीण इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले गिरे ।सूरजपुर प्रतापपुर राजपुर धौरपुर ,बरियों , में तेज और कहीं-कहीं मध्यम आकार के ओले गिरे हैं जिससे गेहूं के साथ सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज बारिश से ठंड बढ़ी है और ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से निजात पाने की कोशिश में लगे हुए हैं । सेमरसोट, पस्ता, पाढ़ी, लुर्गी, परती, लटकुड इलाके में बड़े आकार के ओले गिरने से किसने की खेतों में लगे सब्जी की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है शाम 4:00 बजे हुई ओलावृष्टि के समय नेशनल हाईवे में कुछ समय तक वाहनों के पहिए थमे रहे, और इस दौरान कई इलाके में अंधेरा छा गया ।कई गांव में तेज़ गरज के साथ बिजली के तार टूटे और लाइट गोल हो गई ।विद्युत विभाग आज ओलावृष्टि के बाद विद्युत प्रवाह सही करने के लिए जुटे हुए हैं।



