भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल हुए चिंतामणी महाराज, हुआ भव्य स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल हुए चिंतामणी महाराज, हुआ भव्य स्वागत

samacharvani.com
0





 राजपुर(बलरामपुर)

समाचारवाणी न्यूज़ 

आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश भर के किसानों का सम्मान करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षश्री मुन्नालाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपा से सांसद उम्मीदवार चिंतामणि महराज का बरियों ,चांची मोड़, एवं राजपुर में भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह भाजपा सांसद उम्मीदवार श्री चिंतामणी महाराज का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

    इस दौरान भाजपा सांसद उम्मीदवार चिंतामणि महराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों में मन मे हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी पर आस्था और विश्वास है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के पहले किये गए वादे को पूरा करने का काम किया है। किसानों को पिछले दो बार का बकाया धान के बोनस की राशि सहित इस वर्ष भी धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान एक मुश्त किया है।किसानों के मन मे काफी ऊर्जा जोश और उत्साह इसी बात से झलकता है कि हमारे साथ किसानो का काफिला और कार्यकर्ताओं का हुजूम चल रहा है।हमारे महिला बहने भी काफी उत्साह में है और इस बार भी तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में बैठाने में लिए पूरी जनता आतुर है।उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार की अभी तक घोषित नही होने के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा से डरी हुई हैं क्योंकि भाजपा ने काफी पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है परंतु कांग्रेस ने अभी तक अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। कांग्रेस में चुनाव लड़ने के लिए कौन योद्धा सामने आता है अब यह देखने का विषय है।

   कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुन्नालाल चौधरी, शिवनाथ यादव ,मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, मुकेश गुप्ता , रमाकांत पांडे, संतोष पाण्डेय, मनोज कुमार बंसल,विकास मंडल, कमला सिंह ,संतोष तिवारी, धरमपाल जयसवाल, संजय यादव, पुरुषोत्तम यादव, राजेंद्र सिंह,विष्णु अग्रवाल, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल है थे।


राजपुर विकासखण्ड में परसापानी के ध्वजापाठ स्थित शिव शक्ति स्थल पर पहुंचे चिंतामणी महाराज 


Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)