चिंतामणी महाराज का सघन जनसंपर्क जारी

चिंतामणी महाराज का सघन जनसंपर्क जारी

samacharvani.com
0




अंबिकापुर (समाचारवाणी)

आज सरगुजा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री चिंतामणि महाराज,सरगुजा संसदीय क्षेत्र में श्रीनगर, रामानुजनगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जनसभा के आयोजन में शामिल हुए। उक्त आयोजन में उनके साथ सोनहत विधायक श्रीमति रेणुका सिंह और प्रेमनगर विधायक  भुलन सिंह मरावी भी उपस्थित रहे।

आम सभा को संबोधित करते हुए श्री चिंतामणि महाराज ने कहा कि मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में लगातार पूरी हो रही है और केंद्र में भाजपा की सशक्त सरकार बनाने देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का एक बार और मौका देने के लिए हमें अपना सहयोग और समर्थन देना होगा इन्होंने कहा कि जहां 200 वर्षों से भगवान श्री राम लाल एक टेंट में स्थापित थे वही श्री मोदी जी ने अपने अथक प्रयास से उन्हें भाव श्री राम मंदिर में स्थापित करने की मिसाल पेश की और सनातन संस्कृति पूरे विश्व में आगे बढ़ती जा रही है ।यह सब कायम रखने के लिए हमें आपस में एकजुट होकर भाजपा का समर्थन करना होगा। इन्होंने कहा कि सरगुजा में अभी भी बुनियादी सुविधाओं रोजगार के अवसरों की कमी है जिसे पूरा करने एक सक्षम नेतृत्व की जरूरत है।

 सभा में श्रीमति रेणुका सिंह सहित अतिथियों द्वारा देश की उन्नति के लिए भाजपा को वोट देने के संदेश के साथ जनसमूह  को संबोधित किया गया।





Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)