बड़ी मात्रा में नक़ली सामान और विदेशी सिगरेट बरामद

बड़ी मात्रा में नक़ली सामान और विदेशी सिगरेट बरामद

samacharvani.com
0

 




 रबलरामपुर (समाचारवाणी)

रामानुजगंज नगर के बस स्टैंड पर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सचालित जयसवाल पान भंडार और इसके गोदाम  में छापामारी के दौरान भारी तदाद में नकली पेडेलाइट कंपनी के फेवीक्विक एवं विदेशी सिगरेट बरामद किया गया है। बरामद होने के बाद संचालक अभय जयसवाल पिता बजरंग जायसवाल को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 अधिकारियों के अनुसार कॉपी राइट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करने की बात कही जा रही है। जप्त नकली सामग्री 1 लाख से ऊपर की बताई जा रही है। इस कार्रवाई से नगर सहित आसपास के क्षेत्र में नकली सामग्री बेचने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में बताया गया कि नगर के बस स्टैंड में स्थित नगर पंचायत के द्वारा निर्माण किए गए शॉपिंग कंपलेक्स में शिव मंदिर रोड पर जायसवाल पान भंडार के नाम से वर्षों से संचालित है जहां कोलकाता से आने वाली पान जर्दा और तरह-तरह के सामग्रियों की थोक विक्री की जाती रही है। उक्त दुकान से सामग्री लेकर नगर सहित झारखंड और आसपास के दुकानदारों के द्वारा बिक्री की चर्चा आम थी । मुखबिर के सूचना पर बिहार, उड़ीसा, झारखंड, असम और छत्तीसगढ़ के जोनल हेड टोटन चक्रवती के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापामारी की गई जहां दुकान में काफी कम मात्रा में नकली सामग्री मिली। लेकिन जब खोपा महुआ रोड पर स्थित कृष्णा गुप्ता के द्वारा दिए गए भाड़े के गोदाम में छापामारी की गई तो पेडेलाइट कंपनी के 17362 नग नकली फेवीक्विक बरामद किया गया। इस कार्रवाई में कोलकाता से आए जोनल  हेड टोटन चक्रवती,सीनियर जांच अधिकारी सुकुंद हालदार,गोपी बेरा एवं थाना प्रभारी ललित यादव के निर्देश पर साथ में गए एएसआई शिवचरण पैकरा,अमोश तिर्की,रामधनी पोर्ते,जगमोहन तिर्की,सुनील शर्मा,जगरानी तिर्की,अजेश पाल सक्रिय रहे।।


विदेशी सिगरेट भी बरामद

 छापामारी के दौरान इंडोनेशिया देश के लगभग तीन पेटी सिगरेट भी बरामद की गई है इस संबंध में जोनल हेड टोटन चक्रवती ने बताया कि बरामद किए गए सिगरेट में कोटपा नियमानुसार किसी भी तरह के कोई चेतावनी अंकित नहीं था जबकि भारत देश में बिकने वाली तंबाकू सामग्रियों में सीधे तौर पर इसके सेवन से होने वाली कैंसर जैसे घातक रोग एवं अन्य परेशानियों के बारे में चेतावनी रहती है। जोनल हेड ने यह भी बताया कि मुंबई के आईपी लीगल और बिहार राज्य के पटना  स्थित कार्यालय के निर्देश पर हम लोगों ने छापामारी किया है ।।


बचाने के फ़िराक में प्रयास ज़ारी 

 कोलकाता से आए आईपी लीगल के कर्मचारी एवं स्थानीय पुलिस के कार्यवाही के बाद नकली सामग्री की बारामदी और आरोपी के गिरफ्तारी के बाद बचाने के फिराक में नगर के दर्जनों के संख्या में लोग थाने के चक्कर लगाते रहे। देर रात तक थाना के अंदर बाहर चक्कर लगाते रहे। थाना प्रभारी ललित यादव ने कहा कि जांच किया जा रहा है उसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी।



Samachar Vani news desk, ambikapur 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)