विद्युत ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग

विद्युत ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग

samacharvani.com
0





 रायपुर (समाचारवाणी न्यूज़)

 रायपुर में गुढ़ियारी कोटा के भारत माता चौक के पास ट्रांसफार्मर गोदाम में आज भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण हो गई है कि पुलिस ने आसपास के लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची है। आग इतनी भीषण हैं कि बुझाने के लिए चार दमकल की गाड़ी सहित पानी के टैंकर भी बुलाये गए है। एसएसपी संतोष सिंह भी पहुंचे हुए है। जानकारी के मुताबिक, घटना गुढ़ियारी क्षेत्र की है। कोटा इलाके के भारत माता चौक में सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम है। गोदाम में एक ट्रांसफर में आज दोपहर अचानक आग लग गई। शुरू में आग धीमी थी। देखते ही देखते अन्य ट्रांसफर में भी आग लग गई और आग की लपटे आसमान को छूने लगी। आगजनी की घटना में ट्रांसफार्मरों में ब्लास्ट भी हो रहे है।

 रायपुर पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है और गोदाम के आसपास के घरों को खाली कर लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मुस्तैदी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नियंत्रण बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)